राष्ट्रपति झारखंड स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करेंगे

रांची, 13 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पर 2,000 करोड़ रुपये की योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

कोविंद यहां मोराबादी मैदान में इस वर्ष आयोजित होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

झारखंड के गृह सचिव एस.के.जी. राहाते ने यहां संवाददाताओं से कहा, “स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसमें 1,500 करोड़ रुपये की जोहर योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना शामिल है।”

इन योजनाओं के अलावा राष्ट्रपति 108 एम्बुलेंस योजना की भी शुरुआत करेंगे। वह नवगठित कॉलेजों और विश्वविद्यालय के प्रधानाचार्यो, चिकित्सकों, विशेषज्ञों, शिक्षकों और कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।

राष्ट्रपति पहली बार राज्य के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

झारखंड 15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग होकर नया राज्य बना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493