चोटिल खिलाड़ियों से परेशान जर्मनी के कोच लोएव

बर्लिन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मनी की अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच जोकिम लोएव 2014 विश्व कप में विजेता टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान हैं।

थॉमस मुलर, मैनुअल न्यूर और जेरोम बोटेंग जैसे खिलाड़ी चोटिल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अुनसार, सामी खेदीरा, मेसुट ओजिल, मारियो गोट्जे, मारियो गोमेज, जोनास हेक्टर और इल्कै गेंदोगन फुटबाल में वापसी करने का प्रयास कर रहे हैं।

जर्मनी के लिए 2014 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी टीम में मौजूद नहीं हैं जो राष्ट्रीय कोच जोकिम लोएव के लिए चिंता का विषय है।

लोएव ने मंगलवार को फ्रांस के खिलाफ होने वाले दोस्ताना मैच से पहले कहा, “हमारे पास सुधार करने का काफी समय है लेकिन हमें अभी भी कुछ कार्य करने की जरुरत है।”

लोएव ने कहा, “हमारे कई खिलाड़ियों को क्लबों के लिए प्रदर्शन करना पड़ता है, ऐसे में जब राष्ट्रीय टीम की बात आती है तो हमें सचेत होना पड़ेगा। हमें 2018 विश्व कप में खेलने के लिए एक बेहतरीन टीम चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493