भारत-बांग्लादेश सेना का ट्रेनिंग कैप्सूल-2017 शुरू (फोटो सहित)

अपने उद्घाटन संबोधन में ब्रिगेडियर एम नटराजन ने प्रजातंत्र, स्वतंत्रता, समानता एवं न्याय पर प्रकाश डाला जो दोनों देशों के लिए बहुत कीमती है। उन्होंने आतंकवाद एवं राष्ट्र विरोधी ऑपरेशनों पर चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रविरोधी एवं आतंकवाद से दोनों देश पीड़ित हैं और इससे निपटने के महत्व पर प्रकाश डाला, जिससे आतंकवाद को कम किया जा सके।

ब्रिगेडियर नटराजन ने कहा कि आतंकवाद में विद्रोह को भिन्न-भिन्न तरीकों से संबोधित किया जाता है। उन्होंने भारत-बांग्लादेश के बीच समन्वय को और मजबूती से स्थापित करने के लिए उठाए गए इस कदम की सराहना की, जिससे दोनों देशों को भविश्य आतंकवाद एवं राष्ट्रिवरोधी तत्वों से निपटने में लाभकारी सिद्ध होगा।

आज से 10 दिसंबर तक आयोजित इस ट्रेनिंग कैप्सूल में बांग्लादेशी सेना के 05 सैन्यधिकारियों सहित 25 अन्य रैंकों के सैन्यकर्मी भाग ले रहे हैं। वहीं भारतीय सेना प्रशिक्षण दल में 5 सैन्यधिकारी, 8 जूनियर कमीशन्ड अधिकारी सहित 15 नॉन कमीशन्ड अधिकारी शामिल है, जिन्हें असम तथा मणीपुर के प्रभावी क्षेत्रों में वर्षों का अनुभव है। उद्घाटन समारोह में भारतीय सेना एवं बांग्लादेशी सेना के सैनिक एक दूसरे के आमने सामने खड़े हुए।

बांग्लादेशी सेना की टुकड़ी का नेतृत्व ले. कर्नल एसएम तोहिदुल इस्लाम कर रहे हैं। जबकि भारतीय सेना प्रशिक्षण दल का नेतृत्व कर्नल डीडी स्वेन कर रहे हैं, जिन्हें आतंकवाद एवं राष्ट्र विरोधी ऑपरेशनों का बेहद अनुभव है। वे जम्मू कश्मीर में एक राष्ट्रीय राईफल्स की भी कमान संभाल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493