चेन्नई : प्यार में नाकाम बेरोजगार युवक ने युवती को आग के हवाले किया

चेन्नई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। एक बेरोजगार युवक ने एक युवती द्वारा प्यार में ठुकराए जाने पर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 23 वर्षीय आकाश ने सोमवार को इस अपराध को अंजाम दिया था।

आकाश पिछले कई दिनों से एस. इंदुजा का पीछा कर रहा था। सोमवार रात को वह उसके अपार्टमेंट जा पहुंचा, जहां वह रहती थी और उसे बुलाया।

जैसे ही इंदुजा अपनी मां और बहन के साथ बाहर आई आकाश ने उसके ऊपर पैट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। वह अपने साथ पैट्रोल की कैन लेकर आया था।

पुलिस ने कहा कि आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई इंदुजा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां एस. रेणुका और बहन एस. निवेदिता अभी अस्पताल में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493