कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 128वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें ‘शानदार दयावान व्यक्ति’ बताया।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर कहा, “एक करिश्माई नेता को बच्चों के लिए स्नेह के साथ याद रखना..उनकी जयंती भारत के भविष्य की बेगुनाही, उत्साह व जिज्ञासा का आदर्श उत्सव है। उन्होंने एक बेजोड़ विरासत छोड़ी है, जो भारत की आजादी के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता से प्रेरित है और उन्होंने महानता के साथ एक आशावादी लोकतंत्र का मार्गदर्शन किया।”

कांग्रेस ने कहा है, “जीवन में कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें हम खरीद नहीं सकते। बचपन एक ऐसी ही चीज है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आप को बाल दिवस की शुभकामनाएं देती है।”

राहुल ने उन्हें ‘एक शानदार दयालु व्यक्ति’ बताया और उनके उद्धरण को याद किया -मूर्खतापूर्ण आचरण से भयावहता कुछ नहीं होता।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “आधुनिक भारत के वास्तुकार जवाहरलाल नेहरू को विनम्र श्रद्धांजलि, बाल दिवस की शुभकामनाएं।”

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी शांति वन जाकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरू बुलाते थे। उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493