दिल्ली : बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में मिला शव

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली में मंगलवार को एक 73 वर्षीय वृद्ध महिला अपने घर में मृत पाई गई। उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महिला की पहचान चंद्रमुखी के रूप में हुई है। वह सावित्री नगर इलाके की एक बिल्डिंग में एक फ्लैट में रहती थीं। इसी बिल्डिंग के एक अन्य फ्लैट में उनका बेटा कुलदीप रहता है।

पुलिस के मुताबिक, चंद्रमुखी के हाथ, मुंह और पैर कपड़े से बंधे हुए थे।

कुलदीप ने मंगलवार सुबह जागने के बाद अपनी मां को भूतल स्थित फ्लैट में मृत पाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनका बेटा उसी बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर रहता है।

अधिकारी ने कहा, “फ्लैट में सामान तितर बितर पाया गया, चीजें जमीन पर गिरी हुई थीं और अलमारी खुली हुई थी।”

चंद्रमुखी के पति एमसीडी में कार्यरत थे जिनकी कुछ साल पहले ही मृत्यु हुई है। चंद्रमुखी के दो और बेटे हैं जो कनाडा और अमेरिका में रहते हैं।

अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच आपसी रंजिश और लूटपाट समेत सभी कोणों से की जा रही है।

अधिकारी ने कहा, “सबूतों को जुटाने के लिए पास की दुकानों और घरों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493