बाल दिवस : फिल्मी हस्तियों ने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बाल दिवस के अवसर पर मंगलवार को अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और प्रियंका चोपड़ा जैसी फिल्मी हस्तियों ने बच्चों के बेहतर शिक्षा और देखभाल की कामना की।

इस मौके पर फिल्मी हस्तियों ने ट्वीट कर निम्नलिखित उद्गार व्यक्त किए :

अमिताभ बच्चन : बाल दिवस की शुभकामनाएं। सभी को प्यार और वे सभी सुरक्षित और शिक्षित हों और उनकी परवाह हो।

करण जौहर : पिता बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है..बाल दिवस की शुभकामनाएं।

अनुपम खेर : आप अपने बच्चों को सबसे बड़ा उपहार जिम्मेदारी की जड़ें और स्वतंत्रता की पंख के रूप में दे सकते हैं। बाल दिवस की शुभकामनाएं।

काजोल : बाल दिवस के मौके पर हम सभी अपने भीतर के बच्चे को ढूंढ़ें और उसे आजाद करें। मेरे सभी नन्हें शिक्षकों को धन्यवाद।

अजय देवगन : हर जगह के बच्चों (मेरे बच्चों सहित) को सलाम..वयस्कों को इतने अच्छे तरीके से प्रशिक्षित करने के लिए। बाल दिवस की शुभकामनाएं।

निम्रत कौर : दुनिया के सभी नन्हें बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं..हमारी दुनिया जैसी दुनिया में आप रहते हैं, वैसी सुंदर हो। बड़े सपने देखिए। बाल दिवस की बधाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493