कंपनी के अलावा इस समूह के कार्पोरेट ऑफिस, वेयर हाउस, डिस्टलरी, केडिया समूह के डायरेक्टर्स, चेयरमैन के यहां कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही केडिया समूह के बड़े अधिकारियों को भी आयकर विभाग ने जांच के दायरे में लिया है।
तकरीबन 100 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें नवीन केडिया के भिलाई के नेहरू नगर स्थित निवास, कुम्हारी स्थित डिस्टलरी, बिलासपुर के कोटा स्थित डिस्टलरी और रायपुर के गुढ़ियारी स्थित वेयर हाउस पहुंचे, जहां कारोबार से संबंधित सभी दस्तावेजों को खंगाल जा रहा है।
आयकर अधिकारी केडिया समूह पर काफी समय से नजर रखे हुए थे। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई में कर चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हो सकता है। बताया जा रहा है कि केडिया समूह शराब निर्माता भी है। इनकी बनाई कई ब्रांडों की शराब छत्तीसगढ़ में भी बिकती है।
dharmpath.com dharmpath