उप्र : हज के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर से

राज्य हज समिति के सचिव एवं कार्यपालक अधिकारी आर.पी. सिंह ने बताया कि प्ले स्टोर पर हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के एंड्रॉयड मोबाइल एप पर आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध है। वेबसाइट पर हज आवेदन फार्म का प्रारूप भी उपलब्ध रहेगा, जिसको डाउनलोड कर ऑफलाइन भी आवेदन किए जा सकेंगे। प्रारूप की फोटोकॉपी भी मान्य होगी।

ऑनलाइन भरे गए फार्मो का प्रिंटआउट संलग्न प्रपत्रों सहित वेरिफिकेशन के लिए उप्र राज्य हज समिति, 10ए, विधान सभा मार्ग, लखनऊ को दस्ती या डाक द्वारा भेजे जाएंगे। ऑफलाइन भरे फार्म संलग्न प्रपत्रों सहित राज्य हज समिति के पते पर 7 दिसंबर तक मिल जाना जरूरी है।

सिंह ने बताया कि सामान्य श्रेणी में फार्म में अंकित आवासीय पता तथा पासपोर्ट में अंकित पता एक है तो पासपोर्ट की स्वहस्ताक्षरित फोटो प्रति संलग्न करनी होगी। यदि फार्म में अंकित पता पासपोर्ट में अंकित पते से भिन्न है तो स्वहस्ताक्षरित अन्य प्रपत्र जैसे राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल, टेलीफोन बिल (लैंडलाइन), पानी बिल, गैस कनेक्शन, इलेक्शन वोटर आई.डी., बैंक पासबुक, इनकम टैक्स असेसमेंट, आधार कार्ड, सरकारी कर्मचारी का विभागीय फोटो आईडी में से किसी एक की स्वहस्ताक्षरित फोटो प्रति संलग्न करनी होगी।

उन्होंने बताया कि रिजर्व श्रेणी में मूल पासपोर्ट जमा किया जाएगा, जिसकी वैधता जारी होने की 7 दिसंबर, 2017 को या उससे पूर्व व समाप्ति की तिथि 14 फरवरी, 2018 से पूर्व न हो। पासपोर्ट मशीन रीडेबल (मशीन पठित) होना आवश्यक है। हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होंगे। एक कवर में केवल एक ही परिवार के लोग अधिकतम चार कम से कम एक आवेदन कर सकते हैं।

सचिव ने बताया कि आवेदन फार्म के साथ 300 रुपये प्रत्येक के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में ऑनलाइन वेबसाइट पर जमा किया जा सकेगा व वेबसाइट पर उपलब्ध पे-इन-स्लिप डाउनलोड कर उस पर भी जमा किया जा सकेगा।

रजिस्ट्रेशन शुल्क की राशि स्टेट बैंक में हज कमेटी ऑफ इंडिया का खाता संख्या 35398104789 या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता संख्या 318702010406010 में जमा करना होगा।

सिंह ने बताया कि आवेदन फार्म के साथ बैंक खाते की कैन्सल्ड चेक की प्रति/बैंक पासबुक की छायाप्रति, एक कलर फोटो (व्हाइट बैकग्राउंड), निर्धारित प्रारूप पर घोषणा पत्र, जमा शुल्क की पे-इन-स्लिप (मूल प्रति), पासपोर्ट की छायाप्रति (सभी छायाप्रति स्वहस्ताक्षरित) जमा करनी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493