दिल्ली में बदली छाई, 7 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह आशिंक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का औसत तापमान है।

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह आशिंक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का औसत तापमान है।

रेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, उत्तरी भारत में हल्के कोहरे के कारण करीब सात ट्रेनें रद्द कर दी गईं और 26 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्के कुहासे के साथ दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”

उन्होंने कहा, “एक सप्ताह तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 91 प्रतिशत और दृश्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई।

रद्द की गई ट्रेनों में नई दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, दिल्ली-जम्मू तवी पूजा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी, रोहतक-नई दिल्ली इंटरसिटी और दिल्ली-फिरोजपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के मुताबिक, किसी भी उड़ान में देरी नहीं हुई और न ही किसी उड़ान को रद्द किया गया है।

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री नीचे 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493