लखनऊ, 15 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही हल्की धुंध छाई हुई है। तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में धूप निकलने की संभावना जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में दोपहर के बाद हल्की धूप निकलेगी जिससे ठंड से राहत मिलेगी। दिन में हालांकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा जबकि रात के समय तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, बनारस का 22.2 डिग्री, गोरखपुर का 23.2 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath