मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के 17वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 142वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के 17वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 142वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने ट्वीट किया, “झारखंड के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि झारखंड प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”

उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर, 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्से को पृथक कर झारखंड का निर्माण हुआ था।

एक अलग ट्वीट में प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी के जीवन को उजागर करने वाला एक वीडियो साझा किया।

उन्होंने लिखा, “मैं बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनका अदम्य साहस प्रेरणा का स्रोत है।”

मोदी ने कहा, “बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरित होकर हम अपने आदिवासी समुदायों के सशक्तीकरण के लिए काम कर रहे हैं।”

मुंडा का जन्म 15 नवंबर, 1875 को झारखंड के खूंटी जिले में हुआ था।

वह एक लोकनायक थे, जिन्होंने 19वीं शताब्दी के शुरुआती दौर में बिहार-झारखंड में हजारों आंदोलनों का नेतृत्व किया था।

उल्लेखनीय है कि चक्रधरपुर के जामकोपाई के जंगलों से गिरफ्तार होने के बाद 9 जून, 1900 में रांची की जेल में उनकी मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493