केजरीवाल प्रदूषण पर चर्चा के लिए खट्टर से मिलेंगे

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से पयाली जलाने और वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की योजना है।

एक ट्वीट में खुद केजरीवाल ने बताया कि वह दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन और पर्यावरण विभाग के सचिव केशव चंद्र के साथ प्रदूषण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पड़ोसी राज्य जा रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा पयाली जलाने के कारण राजधानी में धुंध छाई थी।

उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस समस्या का समाधान खोजने के लिए एक संयुक्त बैठक करने का अनुरोध किया था।

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को केजरीवाल के मुलाकात के अनुरोध को खारिज कर दिया और उन्हें एक गंभीर मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचने की सलाह दी।

सिंह ने कहा कि एनसीआर में वायु प्रदूषण राज्यों का मामला नहीं है और इसमें केंद्र के हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493