राष्ट्रपति ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को उनकी 142वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, “स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रीय हीरो ‘धरती अबा’ बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि..। मैं इस दिन झारखंड का दौरा करके खुश हूं।”

झारखंड के 17वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति झारखंड के दौरे पर हैं।

मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के खुंटी जिले में हुआ था।

मुंडा जनजाति से ताल्लुक रखने वाले बिरसा मुंडा ने 19वीं शताब्दी में तत्कालीन बिहार क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई की थी।

वर्ष 1900 के मार्च में चक्रधरपुर के जमकोपाई जंगल से उन्हें पकड़ा गया था जिसके बाद 9 जून 1900 को रांची जेल में उनका निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493