जम्मू/श्रीनगर, 15 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में रात भर हुई बारिश ने राज्य में लगभग तीन महीने से जारी शुष्क मौसम के चक्र को तोड़ दिया है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई है।
जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री और श्रीनगर में 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कारगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “पहलगाम में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री , गुलमर्ग में शून्य से 3.0 डिग्री नीचे, लेह में शून्य से 2.7 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 5.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।”
कटरा में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, बनिहाल में 5.0 डिग्री और जम्मू क्षेत्र के भदरवाह में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath