लॉस एंजिल्स, 15 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड के निर्माता हार्वे वींस्टीन पर मुकदमा दायर किया है। अभिनेत्री का दावा है कि वीस्टीन ने एक होटल में उसके सामने हस्तमैथुन किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
टीएमजेड डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, अपने मुकदमे में अभिनेत्री जेन डो ने कहा है कि वह वींस्टीन से 2011 में मिलीं थीं और उसके अगले कुछ सालों तक वे साथ में समारोहों में भाग लेते रहे।
हालांकि, अभिनेत्री ने अपने संबंधों की प्रकृति नहीं जाहिर की, लेकिन कहा कि 2015 में वह वींस्टीन से एक होटल में एक शो मार्को पोलो में जॉब के सिलसिले में मिली थीं।
मुकदमे के अनुसार, वींस्टीन ने एक हाथ से उसकी कलाई पकड़ी, जबकि दूसरे हाथ से उन्होंने उसके सामने हस्तमैथुन किया।
dharmpath.com dharmpath