हिंदी के विख्यात कवि कुंवर नारायण का निधन

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। विख्यात हिंदी कवि कुंवर नारायण का 90 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। नारायण लगातार पांच दशकों से लिखते आ रहे थे।

उनकी पहली पुस्तक ‘चक्रव्यूह’ 1956 में प्रकाशित हुई थी। उन्हें 1995 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नारायण को 2009 में पद्म भूषण से नवाजा गया।

रजा फाउंडेशन के प्रबंध ट्रस्टी और प्रसिद्ध कवि अशोक वाजपेयी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “एक बेहतरीन सोच, सिनेमा, कविता, दर्शन और संगीत के गंभीर और दृढड रसिक होने के साथ-साथ कुंवर नारायण को एक सभ्य इंसान, उनकी उदारता, शांत स्वभाव, प्रेरक प्रेरणा और रचनात्मक उपस्थिति के लिए याद किया जाएगा।”

नारायण उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के मूल निवासी थे और उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर किया था। कविताओं के इतर उन्होंने कई उपन्यास, अनुवाद और साहित्यिक आलोचना का लेखन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493