तेलंगाना में फूड पार्क स्थापित करेगी पतंजलि

हैदराबाद, 15 नवंबर (आईएएनएस)। पतंजलि समूह तेलंगाना में एक बड़ा फूड पार्क स्थापित करेगा। इसमें खाद्य तेल, फलों के गूदे व मसालों की प्रोसेसिंग की इकाइयां भी होंगी।

पतंजलि ने तेलंगाना सरकार के साथ बुधवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।

पतंजलि समूह ने राज्य में स्वदेशी बीज प्रजातियां व पशुओं के लिए चारा विकसित करने में भी रुचि जाहिर की।

इस एमओयू पर समूह व तेलंगाना स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन (टीएसआईआईसी) के बीच हस्ताक्षर हरिद्वार में हुआ। इस मौके पर बाबा रामदेव व तेलंगाना राष्ट्र समिति सांसद के.कविता भी मौजूद रहीं।

कविता ने बाबा रामदेव व पतंजलि ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आचार्य बालकृष्ण से बातचीत की।

यह हस्ताक्षर बीते साल नवंबर में बालकृष्ण के निजामाबाद के दौरे के बाद किए गए हैं।

कविता तेलगांना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। कविता ने राज्य में नए शुरू किए गए फूड प्रोसेसिंस पॉलिसी व दूसरी प्रगतिशील योजनाओं का एक प्रस्तुतिकरण भी दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493