नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पब्लिक स्कूल (इंदिरापुरम) ने रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स फुटबाल टूर्नामेंट में जूनियर ब्वॉयज श्रेणी में बुधवार को कैम्ब्रिज स्कूल (इंदिरापुरम) को 4-1 से हरा दिया।
आठवें मिनट में रितेश रविंद्रन के गोल की मदद से कैम्ब्रिज ने बढ़त ले ली थी लेकिन दिल्ली पब्लिक स्कूल ने वापसी की और मैच जीत लिया।
अनिकेत सिंह ने विजेता टीम के लिए 54वें और 58वें मिनट में गोल किए। वहीं रोहिन सक्सेना ने 47वें मिनट में और विवेकानंद दास ने 55वें मिनट में डीपीएस के लिए विजयी गोल किया।
इसी श्रेणी, में उर्सेलीने कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने आसानी से एससीसी कॉन्वेंट स्कूल को 2-0 से मात दी।
केशव मावी ने 22वें मिनट में और शाकिर खान ने 46वें मिनट में दो गोल किए जो उर्सेलीने स्कूल की जीत के लिए काफी साबित हुए।
वहीं सीनियर ब्वॉयज के लीग मैच में कैम्ब्रिज स्कूल (नोएडा) ने रयान इंटरनेशनल स्कूल (ग्रेटर नोएडा) को 2-1 से हरा दिया। आर्मी पब्लिक स्कूल (दिल्ली कैंट) ने बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को 6-0 से मात दी।
एपीएस स्कूल की जीत में मन चौधरी ने दो गोल किए। वह 28वें और 49वें मिनट में गोल करने में सफल रहे। इससे पहले 10वें मिनट में निर्मल सिंगवाल, 22वें मिनट में मोहित बोरा ने, अमन कुमार ने 48वें मिनट में व राहुल मेहरा ने 52वें मिनट में गोल किए।
नोएडा के कैम्ब्रिज स्कूल की 2-1 से जीत में अनुज सिंह ने 29वें मिनट में और आर्यन सिंह ने 45वें मिनट में गोल किए। रयान इंटरनेशनल स्कूल ने 53वें मिनट में गाोलूलंग कामाई के गोल की मदद से वापसी की कोशिश की, लेकिन वह इसके बाद कोई और गोल नहीं कर पाई।
dharmpath.com dharmpath