भारत-श्रीलंका टेस्ट के टिकटों की मागं ज्यादा नहीं

कोलकाता, 15 नवंबर (आईएएनएस)। यहां गुरुवार से ईडन गरडस स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के टिकटों की मांग ज्यादा नहीं है।

मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी, श्रीलंका के भारत की अपेक्षा कमजोर टीम होने के कारण प्रशंसक मैच में ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

एक सूत्र ने कहा, “जिस वेबसाइट पर मैच के टिकट उपलब्ध हैं, वह टिकटों को बेचने में संघर्ष कर रही है क्योंकि लोग टिकट खरीदने को तैयार नहीं हैं।”

वेबसाइट पर तीनों श्रेणी के टिकट अभी तक उपलब्ध हैं। टिकटों की कीमत 100, 150 और 200 रुपये है।

मैदान को सुबह से ही कवर्स से ढंक दिया गया था।

स्टेडियम में बने टिकट बिक्री केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493