पटना, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह आंशिक बादल छाए रहे। इस बीच बुधवार की रात कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। आसमान पर बादल छाए रहने के कारण कोहरे का प्रभाव कम हुआ है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम रहेगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का गुरुवार का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री, गया का 19.7 डिग्री, भागलपुर का 17.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath