इस साल के अंत में वापसी करेंगे ज्लाटन : मोरिन्हो

मैनचेस्टर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के प्रमुख कोच जोस मोरिन्हो ने गुरुवार को कहा कि स्वीडन के स्ट्राइकर ज्लाटन इब्राहिमोविक इस साल के अंत में टीम में वापसी करेंगे।

मोरिन्हो ने कहा कि ज्लाटन के घुटने की चोट में अच्छा सुधार हो रहा है। उन्हें इस साल अप्रैल में चोट लगी थी।

‘स्काई स्पोर्ट्स’ को दिए बयान में पुर्तगाल के रणनीतिकार ने कहा, “वह (ज्लाटन) एक शेर हैं, एक योद्धा हैं। मुझे लगता है कि इतना कह देना उनकी शख्सियत के बारे में सभी बातें जाहिर कर देता है। उनके अंदर हमेशा एक जुनून रहता है और यही कारण है कि वह वापसी करने वाले हैं।”

मोरिन्हो ने कहा, “जैसे हमें उम्मीद है कि वह अपनी चोट में सुधार के लिए लगने वाले समय में कमी कर रहे हैं। हमने पिछले सप्ताह यह बात कही थी। वह 2017 में वापसी करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493