बेला थोर्न ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप का फर्जी वीडियो डाला

लॉस एंजेलिस, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री बेला थोर्न ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप का एक फर्जी वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों संग शरारत की है।

‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, बेला (20) ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें अभिनेत्री एक बड़े आकार का लंबा परिधान पहने हुए नजर आ रही हैं।

बेला के लिए प्रेमी मॉड सन के साथ अपना परिवार शुरू करना थोड़ी जल्दबाजी होगी क्यूंकि उनके संबंध को अभी केवल एक महीना ही बीता है।

वहीं, बेला की रियलिटी टीवी स्टार स्कॉट डिसिक के साथ संबंध की अफवाहें भी उड़ीं थीं जब उन्हें दो बार एक साथ देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493