आप सरकार ने ग्रीन सेस का इस्तेमाल नहीं किया, जांच हो : भाजपा

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई के नेताओं ने गुरुवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने दिल्ली में आप सरकार द्वारा तीन साल में ग्रीन सेस (उपकर) के रूप में जमा किए गए 1,000 करोड़ रुपये के इस्तेमाल नहीं किए जाने की जांच की मांग की।

उपराज्यपाल बैजल से मुलाकात के बाद दिल्ली भाजपा इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, “हम उपराज्यपाल से मिले और लोगों से एकत्र किए गए करीब 1,000 करोड़ रुपये के इस्तेमाल नहीं किए जाने को लेकर जांच की मांग की।”

मनोज तिवारी के साथ दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, पार्टी के प्रवक्ता हरीश खुराना व प्रवीन शंकर कपूर भी थे।

भाजपा नेताओं की यह टिप्पणी एक सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता संजीव जैन को मिले जवाब के बाद आई है। आरटीआई कार्यकर्ता को मिले जवाब में कहा गया है कि पर्यावरण सेस के रूप में 2015 में 50 करोड़ रुपये, 2016 में 387 करोड़ रुपये व एक जनवरी से 30 सितंबर 2017 तक 787 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

अरविंद केजरीवाल सरकार ने कहा कि उसने 2016 में 93 लाख खर्च किए, लेकिन 2017 में किसी खर्च का उल्लेख नहीं किया गया है।

भाजपा नेताओं ने यह भी मांग की कि दिल्ली सरकार को शहर के लिए तत्काल रूप से 8,000 सीएनजी बसें खरीदनी चाहिए।

भाजपा दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, “उपराज्यपाल ने भरोसा दिया कि वह त्वरित रूप से मामले को परिवहन विभाग के साथ रखेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493