मॉस्को, 16 नवंबर (आईएएनएस)। रूस की डोपिंग रोधी एजेंसी (रुसाडा) अपनी बहाली के लिए विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के साथ विचार-विमर्श कर रही है।
रुसाडा की सुपरवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन एलेक्जेंडर इव्लेव ने गुरुवार को कहा कि एजेंसी वाडा के साथ सामान्य रूप से काम करेगी।
समाचार एजेंसी तास के अनुसार, वाडा ने गुरुवार को सियोल में एक बैठक की। इसमें रुसाडा को बहाल करने से इनकार कर दिया, जो साल 2015 में वाडा के कोड के अनुरूप नहीं था।
इव्लेव ने एक बयान में कहा, “रुसाडा सामान्य तरीके से अपना काम जारी रखेगा। एथलीटों के डोपिंग नमूनों को लेने से न रोकना बहुत जरूरी है और इसके साथ ही डोपिंग को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाना भी। इससे रूस में डोपिंग नियंत्रण प्रणाली में सुधार होगा।”
उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा लग रहा है कि वाडा के फैसलों पर प्रतिक्रिया बहुत जरूरी है। मैं विचार-विमर्थ को जारी रखने और परेशानी का हल ढूंढना जारी रखूंगा। हालांकि, कभी-कभी यह भी असंभव लगता है।”
dharmpath.com dharmpath