मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। रियलिटी टेलीविजन शो ’10 का दम’ के नए सीजन के साथ सलमान खान बहुत जल्द वापसी करेंगे।
सोनी एंटरटेनमेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष और बिजनेस हेड दानिश खान ने आईएएनएस को बताया, “10 का दम की जल्द वापसी होगी।”
उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की है कि ‘दबंग’ स्टार शो के तीसरे सत्र की मेजबानी करेंगे।
दानिश खान ने कहा, “हमारा मानना है कि ‘दस का दम’ अब तक का सबसे बड़ा इंटरैक्टिव शो होगा।”
उन्होंने कहा कि होस्ट के बारे में ‘आधिकारिक’ घोषणा एक महीने केभीतर होगी।
dharmpath.com dharmpath