बिहार के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी

पटना, 17 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार मौसम साफ है और सुबह से ही धूप खिली है।

पटना, 17 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार मौसम साफ है और सुबह से ही धूप खिली है।

हालांकि, इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। 21 नवंबर तक पटना का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापामन में अंतर कम होने के कारण एक-दो दिनों तक कोहरे की संभावना नहीं है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 21.2 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्यिसयस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493