आर्सनल के पास टोटेनहम को हराने की क्षमता : वेंगर

लंदन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब आर्सेनल के कोच आर्सिन वेंगर मानते है कि उनकी टीम में टोटेनहम हॉटस्पर को हराने की क्षमता है।

आर्सेनल का सामना टोटेनहम से शनिवार को प्रीमियर लीग में होगा।

वेंगर ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं समझता हूं कि टोटेनहम एक अच्छी टीम है, लेकिन हमारे पास उनको हराने की क्षमता है और हम यही दिखाना चाहते है।”

वेंगर ने लंदन डर्बी के बारे में कहा, “इन मैचों से हमेशा प्रतिष्ठा जुड़ी होती है, अपने विरोधी को हराने की चाह जुड़ी होती है। आपको पूर्ण प्रतिबद्धता दिखाने की आवश्यकता होती है लेकिन आपको स्पष्ट और खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए शांत भी होना पड़ता है।”

वेंगर ने आगे कहा, “यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण मैच है और हम इसे जीतना चाहते है। मूल रूप से और अंक तालिका में भी हम शीर्ष टीमों को टक्कर देना चाहते है।”

घर में खेलने के फायदे पर वेंगर ने कहा, “घर में खेलते वक्त हम काफी मजबूत रहे है और हम घर पर कैसा ख्ेालते है यह इस बात को भी निर्धारित करेगा कि हम इस सत्र की समाप्ति में अंकतालिका में किस स्थान पर रहते है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493