छग : मुठभेड़ में 2 हार्डकोर नक्सली ढेर

सुकमा के एसपी अभिषेक मीणा ने कहा कि चिंतागुफा थाने से एसटीएफ और डीएफ का संयुक्त पुलिस बल तलाशी गश्त के लिए रवाना हुआ था। ग्राम कन्हाईगुड़ा के निकट जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ के बाद अंतत: नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए।

मौके से दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। एक की शिनाख्त प्लाटून कमांडर सीता सोढ़ी (10 लाख रुपये का इनामी) और बटालियन मेम्बर लखमा सोढ़ी (8 लाख रुपये का इनामी) के रूप में शिनाख्त की गई। घटनास्थल पर तलाशी के दौरान एक पिस्टल (12 बोर) और भरमार बंदूक तथा भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493