दिल्ली में सुबह कुहासा, 49 ट्रेनें देरी से चल रहीं

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह कुहासा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री ऊपर है।

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह कुहासा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री ऊपर है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्के कुहासे के साथ दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 86 प्रतिशत और दृश्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह 1.3 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रेलवे के एक प्रवक्ता के मुताबिक, उत्तरी भारत में कोहरे के कारण कुल 49 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, 14 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है और अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री नीचे 25.5 डिग्री सेल्सियस , जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493