‘पद्मावती’ का किरदार निभाना सम्मान की बात : दीपिका पादुकोण

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से फिल्म ‘पद्मावती’ से जुड़े विवादों से घिरी हुई हैं। फिल्म में रानी ‘पद्मावती’ का किरदार निभा रहीं दीपिका लोगों के निशाने पर हैं। दीपिका ने इन तमाम आलोचनाओं के बीच फिल्म और इसमें अपने किरदार को लेकर अपनी बेबाक राय रखी है।

इस पूरे विवाद पर दीपिका का कहना है, “इस फिल्म का नाम पद्मावती है लेकिन मेरा पूरा जोर इस महिला के साहस की कहानी को दर्शकों के सामने पेश करना है। हमारे पास अतीत में ‘मदर इंडिया’ थी जिसमें नरगिस जी और सुनील दत्त थे। ‘रजिया सुल्तान’ में हेमा जी और धर्मेंद्र थे। मुझे इस बात पर गर्व है कि मुझे एक नायिका की भूमिका निभाने का अवसर मिला, जिसकी कुछ लोग आराधना करते हैं, भक्ति करते हैं और कुछ पूजा भी करते हैं। ऐसी महिला का किरदार निभाना अपने आप में एक सम्मान की बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493