चैम्पियंस लीग : रोनाल्डो ने तोड़ा रिकॉर्ड, रियल की जीत

निकोसिया (साइप्रस), 22 नवंबर (आईएएनएस)। चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर पर खेले गए मैच में रियल मेड्रिड ने अपोएल को 6-0 से मात दी और इस मैच में रियल के लिए दो गोल करने वाले स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया।

इस साल चैम्पियंस लीग में रियल ने 18 गोल किए और वे सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नियो जीएसपी स्टेडियम में खेले गए मैच में साइप्रस को रियल ने गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया।

लुका मोड्रिक ने 23वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। इसके बाद करीम बेंजेमा ने 39वें मिनट में रियल के लिए गोल कर उसे 2-0 से बढ़त दी।

नाचो ने रियल के लिए 41वें मिनट में तीसरा गोल किया। पहले हाफ में मिले अतिरिक्त समय में 46वें मिनट में बेंजेमा ने क्लब के लिए एक गोल किया और साइप्रस के खिलाफ उसे 4-0 की बढ़त दी।

दूसरे हाफ में भी अपना अच्छा खेल जारी रखते हुए रियल ने दो और गोल दागे। टीम के लिए ये दो गोल रोनाल्डो ने 49वें और 54वें मिनट में किए।

रियल ने साइप्रस को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया और अंत में 6-0 से जीत हासिल की।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493