चैम्पियंस लीग : टोटेनहम ने डार्टमंड को 2-1 से मात दी

बर्लिन, 22 नवंबर (आईएएनएस)। टोटेनहम हॉटस्पर ने चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर के पांचवें दौर में बोरूसिया डार्टमंड को 2-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार रात को सिग्नल इडुना पार्क पर खेले गए इस मैच में मिली हार के साथ ही डार्टमंट क्लब इस लीग से बाहर हो गया है।

डार्टमंड ने मैच में अच्छी शुरुआत की थी। 31वें मिनट में पिएरे एमेरिक अबुमेयांग ने गोल कर क्लब का खाता खोला।

दूसरे हाफ में टोटेनहम ने अपने खेल में सुधार किया और डार्टमंड को गोल का मौका न देते हुए दो गोल दागे।

हैरी केन ने 49वें मिनट में टोटेनहम के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया।

इसके बाद, हेयुंग-मिन सोन ने 76वें मिनट में गोल कर क्लब को 2-1 की बढ़त दी।

इस बढ़त को टोटेनहम ने अंत तक बनाए रखते हुए डार्टमंड को 2-1 से मात देकर लीग से बाहर का रास्ता दिखाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493