बैडमिंटन : हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में पहुंचीं सिंधु

कॉव्लून (हांगकांग), 22 नवंबर (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी.सिंधु ने बुधवार को हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

महिला एकल वर्ग के पहले दौर में दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु ने स्थानीय खिलाड़ी लेयुंग युएट येइ को मात दी।

सिंधु ने 26 मिनट के भीतर ही येइ को 21-18, 21-10 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

इस टूर्नामेंट में सिंधु के अलावा, सायना ने भी दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। हालांकि, पुरुष वर्ग में सौरभ वर्मा और पारुपल्ली कश्यप को हार का सामना कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493