अमेरिकी नौसेना का 11 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त

टोक्यो, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी नौसेना का विमान बुधवार को जापान के तट के निकट समुद्र में गिर गया। विमान में 11 लोग सवार थे। यह विमान वाहक पोत यूएसएस रोनॉल्ड रीगन जा रहा था।

जापान स्थित अमेरिका के 7वें बेड़े ने एक बयान में कहा कि खोज व बचाव अभियान शुरू किया गया है।

इसमें कहा गया कि पोत फिलीपींस सागर में था, जब तड़के 2.45 बजे यह दुर्घटना हुई। उस समय जापान में सुबह के 5.45 बजे थे। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

बयान में कहा गया, कर्मियों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उनकी स्थिति का मूल्यांकन यूएसएस रोनॉल्ड रीगन मेडिकल स्टाफ द्वारा किया जाएगा।”

चालक दल व यात्रियों क नाम नहीं बताए गए हैं।

इससे आगे की सूचना उपलब्ध नहीं हुई है। नौसेना ने विमान के प्रकार के बारे में जानकारी नहीं दी है।

इस साल की शुरुआत में 7वें बड़े में एशियाई जल सीमा क्षेत्र में दो घातक दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें 17 नाविक मारे गए और नौसेना के 7वें बेड़े के कमांडर सहित आठ अधिकारियों को उनके पदों से हटाना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493