बैडमिंटन : हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे प्रणॉय

कॉव्लून (हांगकांग), 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय ने अपना अच्छा प्रयास जारी रखते हुए बुधवार को हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में प्रणॉय ने स्थानीय खिलाड़ी हु युन को मात दी।

प्रणॉय के लिए यह मैच आसान नहीं रहा। उन्हें पहले गेम में युन ने 19-21 से मात दी। इसके बाद, खेल में वापसी करते हुए एक घंटे एक मिनट तक चले मैच में बाकी दो गेम में हांगकांग के खिलाड़ी युन को 21-17, 21-15 से मात देकर जीत हासिल की।

इससे पहले, बुधवार को ही पुरुष एकल वर्ग में ही भारतीय खिलाड़ियों पारुपल्ली कश्यप और सौरभ वर्मा को हार का सामना कर बाहर होना पड़ा।

महिला एकल वर्ग में भारत को सफलता हाथ लगी है। सायना नेहवाल और पी.वी. सिंधु ने जीत के साथ शुरुआत करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493