मुंबई : अदालत में चाकू से हमले में दो घायल

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। एक सनसननीखेज मामले में अदालत में बुधवार को सुनवाई के दौरान एक आरोपी ने अपने दो सह आरोपियों पर चाकू से मजिस्ट्रेट के सामने हमला कर दिया।

यह मामला भोइवाडा अदालत नंबर पांच में घटित हुआ। हमले के एक मामले में आरोपी हरिश्चंद्र शिरकर को दो सह आरोपियों महेश व नरेश के साथ पेश किया गया था।

अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी एस.जे.बियानी ने इन तीनों की निर्धारित सुनवाई के बाद इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।

महेश व नरेश को जमानत मिलने से नाराज शिरकर ने अचानक अपनी पॉकेट से चाकू निकाल लिया और उन पर हमला कर दिया। पुलिस कर्मी, न्यायिक अधिकारी व लोग इसे देखकर अवाक रह गए।

भोइवाडा पुलिस के एक दल ने शिरकर को तुरंत पकड़ लिया। उसे गिरफ्तारी में रखा गया है।

महेश व नरेश को पास के केईएम अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर व खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारी मामले में सुरक्षा में लापरवाही की जांच कर रहे हैं कि शिरकर कैसे अदालत कक्ष में एक चाकू ले जा सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493