नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्ण स्वदेशी डेनिम ब्रांड के डेनिम-न्यूमरो यूनो अगले महीने की 10 तारीख को होने वाली सुपर सिख रन 2017 के साथ आधिकारिक तौर पर जुड़ गया है और इसी क्रम में बुधवार को क्नाट प्लेस स्थित इसके शोरूम में सुपर सिख रन की ऑफिशयल टी-शर्ट लांच की गई।
नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्ण स्वदेशी डेनिम ब्रांड के डेनिम-न्यूमरो यूनो अगले महीने की 10 तारीख को होने वाली सुपर सिख रन 2017 के साथ आधिकारिक तौर पर जुड़ गया है और इसी क्रम में बुधवार को क्नाट प्लेस स्थित इसके शोरूम में सुपर सिख रन की ऑफिशयल टी-शर्ट लांच की गई।
दिल्ली में होने वाली हाफ मैराथन के एपेरल पार्टनर्स न्यूमरो यूनो ने सुपर स्क्वाड के सुपर हीरो के लिए एक साथ आधिकारिक तौर पर अन्य प्रतिभागियों के लिए रन टी-शर्ट लांच की है ।
बीते 30 साल से न्यूमरो यूनो जैसे भरोसेमंद और विश्व स्तरीय ब्रांड को भारतीयों तक पहुंचाने वाले हाई फैशन क्लोथिंग कंपनी ने डेनिम से लेकर जूतों तक और विभिन्न प्रकार के एपेरल से लेकर नवीनतम एक्सेसरीज तक का निर्माण भारत में ही किया है और आगे भी इसके भारत में ही उत्पादन करते रहने की रणनीति है।
लोंगों को सुंदर और स्टायलिश डेनिम पहनाने के बाद अब न्यूमरो यूनो लोगों को स्वस्थ बनाने के अपने मुहिम के तहत एपेरल पार्टनर्स के रुप में सुपर सिख रन 2017 के साथ मिलकर आ रहा हैं।
यह सुपर सिख रन का दूसरा संस्करण है, जहां सभी प्रतिभागियों के लिए आयोजित एक मैराथन जाति, पंथ, धर्म, लिंग, जाति और जीवन में आने वाली चुनौतियों से परे मानवता की एक दौड़ है और इसी कारण इसे रन आफ लाइफ कहा जा रहा है।
दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारा से 10 दिसंबर को शुरू होने वाले हाफ मैराथन का नेतृत्व सुपर स्क्वाड के द्वारा किया जाएगा। इस मैराथन का आयोजन असाधारण पुरुषों और महिलाओं की देख-रेख में कराया जाएगा, जैसे कि पूर्व भारतीय एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा, जिन्होंने डिकैथलॉन में 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही उन्होंने 1960 और 1964 के ओलंपिक खेलों में 110 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद और डिकैथलॉन में भी भाग लिया था।
इसके अलावा इस मैराथन से मेजर डीपी सिंह भी जुड़े हैं, जो भारत के पहले ब्लेड रनर हैं। सिंह भारतीय सेना में थे और कारगिल युद्ध के दौरान अपना पैर गंवा बैठे थे। इसके अलावा इस रेस से जुड़ी और हिस्सा लेने वाली इंडिया क्वीन ऑफ सब्सटेंस 2017 कैप्टन शालिनी सिंह और जीनी गोगोई चुग भी हैं। चुग कॉमनवेल्थ पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2017 में स्वर्ण पदक विजेता और भारत के शीर्ष पांच महिला स्वास्थ्य पेशेवरों में से एक है।
न्यूमरो यूनो ने अपनी विशेष पहल से कई नायकों के साथ असलजिंदगी के नायकों को एक साथ लेकर मैराथान कराई जा रही है। इवेंट पर एनयूसीएल के सीएमडी नरिंदर सिंह ढिंगरा ने कहा, “हमारे प्रोड्क्टस प्रकृति की विचारधारा से मिले-जुले हुए हैं, जहां हर व्यक्ति की एक अपनी पहचान है। इस पहल के भागीदार होने के नाते, हमने ऐसी साहसिक कहानियां को एक प्लेटफार्म पर लाने की कोशिश की है इसीलिए हमारे उत्पादों को जीवन की विचारधारा का एक आईना माना जाता है।”
dharmpath.com dharmpath