मेरी मां ने मुझे आजादी दी : देवोलिना भट्टाचार्जी

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्जी ने बताया कि उनका अपनी मां के साथ गहरा संबंध है। उन्होंने उन्हें स्वतंत्र रहने का तरीका सिखाया।

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्जी ने बताया कि उनका अपनी मां के साथ गहरा संबंध है। उन्होंने उन्हें स्वतंत्र रहने का तरीका सिखाया।

देवोलिना ने बताया, “मैंने अपनी मां के साथ खास संबंध साझा किए। उनका प्रत्येक गुण उन्हें अलग बनाता है। उन्होंने मुझे जुनून रखने और जीवन में महत्वाकांक्षी बनना सिखाया। उन्होंने मुझे स्वतंत्र रहने की जगह दी।”

उन्होंने बताया कि उनकी मां ने हमेशा उनके सपनों का समर्थन किया है।

देवोलिना ने कहा, “उन्होंने मुझे आरामदायक जीवन दिया लेकिन कई बार उन्होंने मेरे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष किया। वह हमेशा मेरे और मेरे सपनों के साथ खड़ी हुई हैं। वह मेरे जीवन की प्राथमिकता हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493