नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “यह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन है।”
उन्होंने बताया कि आज आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के समय हल्का कुहासा रहेगा।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 69 फीसदी दर्ज हुआ।
उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरे के कारण एक ट्रेन रद्द कर दी गई है, जबकि दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और 23 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीेचे 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath