हेडन अब हमें जान गए होंगे : विंसे

ब्रिस्बेन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ 83 रनों की पारी खेल इंग्लैंड को संभालने वाले बल्लेबाज जेम्स विंसे ने मैथ्यू हेडन के सीरीज से पहले दिए गए बयान पर पलटवार किया है।

ब्रिस्बेन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ 83 रनों की पारी खेल इंग्लैंड को संभालने वाले बल्लेबाज जेम्स विंसे ने मैथ्यू हेडन के सीरीज से पहले दिए गए बयान पर पलटवार किया है।

हेडन ने सीरीज से पहले कहा था कि वह इस इंग्लैंड टीम के आधे खिलाड़ियों को नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा था कि इंग्लैंड के पास जेम्स विंसे और डेविड मलान जैसे खिलाड़ी हैं जो अनुभवहीन हैं।

विंसे ने बल्ले से हेडन के बयान का करारा जवाब दिया। हालांकि वह टेस्ट में अपने पहले शतक से चूक गए और दुर्भाग्यवश रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने विंसे के हवाले से लिखा है, “अगर वह हमें जानते नहीं थे तो अब जान गए होंगे। इस तरह के बयान आपको अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैंने जो कुछ बयान पढ़े थे उनमें कहा गया था कि मैं टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं हूं। उम्मीद है कि मैंने अपने विरोधियों को गलत साबित कर दिया है। इस तरह आपको और प्रोत्साहन मिलता है।”

विंसे ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए मार्क स्टोनमैन के साथ दूसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की थी। यह साझेदारी उस समय आई थी जब इंग्लैंड ने दो के कुल योग पर एलिस्टर कुक का विकेट खो दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493