प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर एवं सांसद प्रमोद तिवारी 25 नवंबर को पूर्वाह्न् में जनपद रायबरेली के लालगंज में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अपराह्न् डलमऊ, ऊंचाहार एवं रायबरेली शहर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
इसी तरह जनपद महराजगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और रोड शो कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद राज बब्बर रायबरेली के बछरावां में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा/रोड शो कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मदान ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राजीव शुक्ला 25 नवंबर को सुबह में जनपद सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। उप्र कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव जनपद झांसी में मौठ, चिरगांव एवं बड़ागांव में चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
dharmpath.com dharmpath