हील्स पहनना चुनौतीपूर्ण था : नितिन गोस्वामी

मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता नितिन गोस्वामी ने बताया कि आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘सिद्धिविनायक’ में हील्स पहनकर डांस करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था।

नितिन धारावाहिक में फिल्म ‘की और का’ के लोकप्रिय गीत ‘हाई हील्स’ को दोहराते दिखाई देंगे।

उन्होंने बताया, “मैं शूटिंग से पहले हील्स में चलने का अभ्यास करता था और इसे पहनकर संतुलित बैठाने का प्रयास करता था। टीम को ऐसी हील्स मिली, जो मुझे बिल्कुल फिट थी और उन्होंने सुनिश्चित किया कि यह सहज है।”

उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं, हील्स पहनना चुनौतीपूर्ण था। लेकिन, मुझे खुशी है कि मैंने कुछ नया किया। आशा है कि दर्शक इसका आनंद लेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493