गोल्डन ग्लोब 2018 की मेजबानी करेंगे सेथ मेयर्स

लॉस एंजेलिस, 25 नवंबर (आईएएनएस)। हास्य कलाकार सेथ मेयर्स सात जनवरी 2018 को आयोजित होने वाले 75वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स समारोह की मेजबानी के लिए तैयार हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, इस खबर की घोषणा थैंक्सगिविंग के अवसर पर गोल्डन ग्लोब की वेबसाइट और ट्विटर के जरिए की गई।

इस बीच, ट्विटर की घोषणा में गहरे नीले रंग का सूट पहने हुए मेयर्स की तस्वीर दर्शाई गई।

तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, “थैंक्सगिविंग की सबको शुभकामनाएं। बड़ी खबर.. ‘हॉलीवुड फॉरन प्रेस एसोसिएशन’ (एचएफपीए) को यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि सेथ मेयर्स इस साल के गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स सात जनवरी (2018) को रात आठ बजे से सिर्फ एनबीसी पर होस्ट करेंगे। धन्यवाद सेथ।”

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के लिए नामांकन की घोषणा 11 दिसंबर को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493