ठाणे इमारत हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हुई

ठाणे (महाराष्ट्र), 25 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के ठाणे में शुक्रवार को गिरी इमारत में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

शनिवार तड़के मलबे से एक महिला का शव बाहर निकाला गया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई।

शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि महिला का शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। शुक्रवार को 18 वर्षीया रुक्सा अहमद खान के शव को मलबे से बाहर निकाला गया।

इसके अलावा, महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत के ढहने की घटना में नौ लोग घायल हुए हैं।

ठाणे की आपदा प्रबंधन इकाई के मुताबिक, सात साल पुरानी इमारत ‘ताहिर दिन्जोर’ शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे ढह गई थी।

कुछ घायलों को इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जबकि बाकी को ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महाराष्ट्र के लोकनिर्माण विभाग के मंत्री एकनाथ शिंदे शुक्रवार शाम को अस्पताल जाकर घायलों से मिले और चिकित्सकों से उनकी सेहत के बारे में हालचाल जाना।

ऐसा माना जा रहा है कि अभी मलबे में कुछ और लोग भी फंसे हो सकते हैं और शनिवार सुबह दूसरे दिन भी बचाव कार्य जारी रहा।

ठाणे और भिवंडी दमकल विभाग की दो टीमें, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की दो टीमें और इसके साथ ही 60 और कर्मचारी बचाव कार्यो में लगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493