आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ख्वाजा की बल्लेबाजी में तकनीक की कमी : पोंटिंग

ब्रिस्बेन, 25 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने यहां जारी एशेज सीरीज में आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की बल्लेबाजी में तकनीकी गलतियों पर निशाना साधा है।

पोंटिंग का मानना है कि ऑफ-स्पिन गेंदबाजों का सामना करने के दौरान ख्वाजा की बल्लेबाजी में तकनीकी कमियां नजर आती हैं।

इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच गाबा में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शुक्रवार को ख्वाजा तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करने आए थे और वह इंग्लैंड के गेंदबाज मोइन अली का सामना करने में असक्षम लग रहे थे, जिसके कारण वह 11 रन बनाकर ही आउट हो गए।

पोंटिंग ने कहा कि ऑफ-स्पिन गेंदबाजी का सामना करने के दौरान ख्वाजा की बल्लेबाजी में साफ तौर पर कमी नजर आती है। हालांकि, पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर ख्वाजा अच्छे हैं।

उन्होंने कहा, “इसमें कोई शक नहीं है कि उनकी बल्लेबाजी में कहीं न कहीं तकनीकि खामियां हैं। मुझे लगता है कि इस बारे में उन्हें कोचिंग दी जा सकती है। उनकी इस खामी को सुधारने पर काम किया जा सकता है, क्योंकि वह ज्यादा देर तक ऑफ स्पिन गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाते हैं और आउट हो जाते हैं।”

पोंटिंग ने कहा, “एक खिलाड़ी के तौर पर मुझे ख्वाजा बहुत पसंद हैं। उनकी बल्लेबाजी में केवल तकनीकि खामियां हैं, जिसमें सुधार की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493