पितृत्व के लिए तैयार नहीं था : अजय शर्मा

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अजय शर्मा जल्द ही पिता बनने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनका कहना है कि शुरू में वह इस खबर को सुनकर हैरान रह गए थे।

अजय ने एक बयान में कहा, “पिता बनने की भावना आश्चर्यजनक रूप से अभिभूत कर देने वाली है। शुरू में मैंने जब यह खबर सुनी तो मैं इसके लिए तैयर नहीं था। मैं सोचने लगा था कि क्या पिता बनना एक सही कदम है, लेकिन धीरे-धीरे अपनी पत्नी के बेबी बंप को देखते हुए और इसके प्रति भावनात्मक लगाव महसूस करते हुए मैंने इसे अपना लिया है।”

उन्होंने बच्चे का स्वागत करने को लेकर अपना उत्साह भी जाहिर किया।

अभिनेता ने कहा कि उनकी पत्नी मालिनी को बच्चे बेहद पंसद हैं। आने वाले बच्चे के लिए ढेर सारी खरीदारी की गई है। वह खुद को खुशकिस्मत समझते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493