मोदी ने नौसेना कर्मियों की प्रशंसा की

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए नौसेना कर्मियों को बधाई दी।

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए नौसेना कर्मियों को बधाई दी।

अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उन्होंने कहा, “हम 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाएंगे। भारतीय नौसेना हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करती है व इसे सुरक्षित रखती है। मैं नौसेना के सभी लोगों को बधाई देता हूं।”

मोदी की ‘मन की बात’ का यह 38वां संस्करण है।

मोदी ने देश की नौसेना की संपन्न विरासत को याद किया और चोल राज्य के तहत प्राचीन भारत की नौसेना का उल्लेख किया। मोदी ने कहा कि महिलाएं समुद्र में एक अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

मोदी ने कहा, “दुनिया की अधिकांश नौसेनाओं ने अपने युद्धपोतों पर महिलाओं को काफी बाद में शामिल किया। लेकिन चोला नौसेना में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रमुख भूमिका निभाती थीं और वह भी करीब आठ से नौ सौ साल पहले।”

मोदी ने मराठा राजा शिवाजी के नौसेना का भी उल्लेख किया।

मोदी ने कहा, “भारतीय नौसेना ने अपनी वीरता कई मौकों पर दिखाई है, चाहे यह गोवा की आजादी का संघर्ष हो या भारत-पाकिस्तान युद्ध। जब हम नौसेना की बात करते हैं तो हमें सिर्फ युद्ध नजर आता है, लेकिन भारतीय नौसेना मानवीय कार्यो में भी आगे आई है।”

मोदी ने कहा, “हम अपने सुरक्षा बलों के प्रति गर्व व सम्मान महसूस करते हैं। वे देश के लिए अपनी जवानी कुर्बान करते हैं।”

प्रधानमंत्री ने लोगों से 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना ध्वज दिवस पर सशस्त्र बलों के झंडे पहनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना ध्वज दिवस कोष के लिए योगदान से सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493