पलोमा फेथ ने प्रेमी लेमैन संग रचाई शादी

लंदन, 26 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका पलोमा फेथ कथित तौर पर प्रेमी लेमैन लेसाइन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।

वेबसाइट ‘द सन डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, पॉप स्टार ने दिसंबर में अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद लेसाइन से शादी की।

सूत्र ने बताया, “पलोमा इस क्षण को निजी रखना चाहती थी। यह लंदन में बहुत ही निजी और खूबसूरत कार्यक्रम था, जिसमें उनके दोस्त और परिवार के लोग शरीक हुए।”

उन्होंने कहा, “लेकिन इंडस्ट्री में उनके कुछ दोस्त गुपचुप तरीके से पलोमा की शादी की चर्चा कर रहे थे।”

पिछले चार वर्षो से लेसाइन को डेट कर रहीं फेथ शुक्रवार को हीरे की अंगूठी पहने दिखाई दीं।

सूत्र ने कहा, “पलोमा लोगों को इस खबर वाकिफ कराना नहीं चाहती थी लेकिन वह वास्तव में बहुत खुश हैं।”

पिछले वर्ष उन्होंने कहा था कि वह शादी नहीं होने के बावजूद भी लेमैन को पति मानती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493