उप्र स्थानीय निकाय चुनाव : राजधानी में कई वरिष्ठ नेताओं ने किया मतदान

रविवार सुबह राजनाथ सिंह अपनी पत्नी सावित्री सिंह के साथ म्यूनिसपल नर्सरी स्कूल में मतदान करने पहुंचे। गृहमंत्री के बाद उनके पुत्र विधायक पंकज सिंह ने भी मतदान किया। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ऐशबाग वार्ड के जल संस्थान में वोट डाला। डॉ. दिनेश शर्मा के साथ उनकी पत्नी ने भी मतदान किया।

कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने चौक बाजार वार्ड के नगर पालिका स्कूल सोंधी टोला में मतदान किया तो कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने विवेकानंद पुरी के माउंट फोर्ट स्कूल महानगर में मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस.के. अग्रवाल ने भी अपनी पत्नी के साथ गोमतीनगर में मतदान किया। वह सुबह 7:30 बजे ही मतदान केंद्र पहुंच गए थे। उन्होंने सबसे पहले वोट डाला और लोगों से मतदान की अपील की।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार महेंद्र सिंह ने गुरुनानक वार्ड के इंडियन पब्लिक स्कूल आलमबाग में, मंत्री स्वाति सिंह ने विद्यावती वार्ड के सेंट्रल अकादमी आशियाना में वोट डाला। यहां पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान काफी देर तक बाधित रहा।

राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने मां के साथ हुसैनाबाद वार्ड के पिक्च र गैलरी में मतदान किया। विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने शीतलादेवी वार्ड के योगानंद पब्लिक स्कूल में मतदान किया। विधायक नीरज बोरा ने आयोध्या दास वार्ड-2 के टाईगर्स एजुकेशन अकादमी त्रिवेणी नगर में अपना मत डाला। इनके साथ ही कांग्रेस से महापौर की उम्मीदवार प्रेमा अवस्थी ने भी अपना वोट डाला।

भाजपा की महापौर पद प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया ने आलमबाग में अपना वोट डाला और कहा कि भाजपा निकाय चुनावों में भी क्लीन स्वीप करेगी। सपा प्रत्याशी मीरा वर्धन ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मीडिया से कहा कि उनका सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी वह खुद हैं। उनकी जीत सुनिश्चित है। बसपा की बुलबुल गोदियाल भी मतदान करने के लिए समर्थकों के साथ अपने मतदान केद्र पर पहुंचीं।

पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने अपनी पत्नी के साथ गोमती नगर के संस्कृत संस्थान में जाकर मतदान किया। केजीएमयू के कुलपति डॉ. एमएलबी भट्ट ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493